IPL 2024: सूर्यकुमार यादव की इस दिन होगी आईपीएल में वापसी, क्या अब MI की जीत होगी ?

  • Post author:
You are currently viewing IPL 2024: सूर्यकुमार यादव की इस दिन होगी आईपीएल में वापसी, क्या अब MI की जीत होगी ?

Suryakumar Yadav in IPL 2024: आईपीएल 2024 में तीन मुकाबले होने के बाद मुंबई इंडियन के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी निकाल कर आई है। जहां पर ऐसा कहा जा रहा है कि अब इस टीम में इनके जांबाज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल मैच के साथ वापसी कर सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव की आईपीएल में वापसी हुई।

IPL 2024 Suryakumar Yadav: पिछले कई मुकाबले में बाहर रहे सूर्यकुमार यादव अब मुंबई इंडियन में वापसी करने के लिए पूरी तरह फिट हो चुके हैं। BCCI के एक सूत्र के मुताबिक खबर निकल कर आई है कि सूर्यकुमार यादव ने नेशनल क्रिकेट अकैडमी के लगभग सभी टेस्ट को क्लियर कर लिया है और अब वह क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है।  

सूर्यकुमार यादव की पूरी तरह फिटनेस को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें कई सारे प्रैक्टिस मैच भी खिलाएं गए हैं जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। फिलहाल के लिए पूरी उम्मीद है कि सूर्यकुमार 7 अप्रैल को MI में दिखाई देंगे लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो 11 अप्रैल को होने वाले मैच में पूरी उम्मीद है कि वह नजर जरूर आएंगे।

Suryakumar Yadav को क्या हुआ था ?

दरअशल साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए थे और इस वजह से उनके टकने में grade 2 चोट आ गयी थी। जिसके कारण उसकी sports हर्निया की सर्जरी हुई थी। जिसके लिए उन्हें जर्मनी जाना पड़ था। सर्जरी होने के बाद सूर्यकुमार यादव काफी लंबे समय से अपनी फिटनेस पर काम करते हुए दिखाई दे रहे थे। जिसकी काफी वीडियो हमने सोशल मीडिया पर भी देखि थी।

इसी के चलते सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2024 के पहले तीन मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि 7 अप्रैल 2024 को होने वाले दिल्ली कैपिटल के साथ मुकाबले में सूर्य कुमार यादव हमें मुंबई इंडियन की टीम में नजर आ सकते हैं।  

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियन का हाल।

मुंबई इंडियन जैसी टीम के लिए यह सीजन काफी खराब चलता हुआ है दिखाई दे रहा है। जहां पर मुंबई इंडियन ने तीन मुकाबले खेले और तीनों मुकाबले में से एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। मुंबई इंडियन का इतना खराब प्रदर्शन पहली बार ही किसी आईपीएल सीजन में देखने को मिला है। जहाँ पर फैंस इसकी सबसे बड़ी वजह हार्दिक पांड्या की कप्तानी को बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े : MI Ka Baap Kaun Hai: जानिए कौन सी टीम दे रही है MI को टक्कर।

अब मुंबई इंडियन का अगला मैच दिल्ली कैपिटल के साथ 7 अप्रैल को होने वाला है। जिसमें सूर्यकुमार यादव भी रहेंगे और मुंबई इंडियन को इस टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए आगे के मैच जीतने ही होंगे।

यह भी पढ़े : हार्दिक पांड्या को ट्रोल करने पर होगी करवाई, न करे ये गलती।

Arpit Sharma

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Arpit Sharma है मुझे क्रिकेट खेलना और देखना बहोत पसंद है जिस वजह से मुझे क्रिकेट की जानकारी है और यह जानकारी मुझे आपके साथ शेयर करके अच्छा लगता है।

Leave a Reply